एक आदमी का कटा सर पिछले 176 सालो से बोतल में बंद है जी हा आप को भी सुन कर हैरानी होंगी लेकिन यह पूरी तरह से सच है पुर्तगाल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला diago alves नाम के एक व्यक्ति का सर पिछले 176 सालो से बोतल में केमिकल के साथ संभाल कर रखा गया है |
Diago Alves का जन्म 1810 में हुआ था | वह मूल रूप से तो स्पेन का रहने वाला था लेकिन नौकरी की तलाश में वह पुर्तगाल के एक शहर में आया था लेकिन नौकरी न मिलने और बेरोज़गारी से परेशान हो कर Diago ने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया | इसके बाद से Diago ऐसा खूंखार अपराधी बना की उसने कई लोगो को लूटपाट कर मौत के घाट उतार दिया | Diago एक सीरियल किलर बन गया | उसके सीकार ज्यादा तर किसान हुआ करते थे किसान अपना सामान बेच कर ज़ब शाम को अपने घर की ओर आते थे तब Diago उन्हें रास्ते में ही लूट लेता था और उन्हें मार देता था और उनकी लास नदी में फेक देता था | जब किसानो के गायब होने की संख्या बढ़ने लगी तो पुलिस ने जांच सुरु कर दी | पुलिस ने जांच में पाया की कोई सीरियल किलर किसानो की हत्या कर उनकी लास को नदी में फेक दे रहा है पुलिस ने ज़ब हत्यारे की तलाश सुरु की तब Diago हरकत में आ गया Diago अब समझ चूका था की पुलिस अब उसके पास कभी भी आ सकती है |
ऐसे में Diago करीब तीन साल के लिए अंडर ग्राऊंड हो गया | तीन साल बाद ज़ब मामला थोड़ा ठंडा पड़ा तो Diago ने फिर से लूटपाट और हत्या सुरु कर दिया लेकिन इस बार एक गलती कर दी | उसने एक डॉक्टर का हत्या कर दिया और पुलिस के हाथ लग गया | पुलिस उसे अरेस्ट कर लिया और कोर्ट ने उसे फाँसी की सजा दे दी ! उन दिनों Diago काफ़ी चर्चा में था इस लिए कुछ साइंटिस्ट ने कोर्ट से अपील की ! की उन्हें Diago का सर काट कर दे दिया जाये ताकि वे उसके ब्रेन पर कुछ रिसर्च कर सके और पता कर सके की Diago इतना क्रूर क्यों था | इस बात पर कोर्ट ने Diago का सर साइंटिस्ट को कटवा कर दे दिया जो की आज भी University of Lisbon में रखा हुआ है |