ध्वनि की गति तो प्रकाश की गति के सामने नगण्य की तरह है तो आप ध्वनि की गति कर के कभी भी समय को रोक नही सकते ।
अब आते है प्रकाश पर तो जी हां आप यदि आप प्रकाश की गति पा जाते है तो बिल्कुल समय आपके लिए रुक सा जाएगा,बहुत ही मज़ेदार तथ्य है ये और यकीन मानिए भौतिकी में सबसे मजेदार यही है मेरे लिए।
आप समय मे आगे पीछे जा सकते है,आप भविष्य में जा सकते है,आप सिर्फ 1 साल या और भी कम दिन प्रकाश की गति से गये तो आप जब वापस आएंगे तो देखेंगे कि समय 20–30 साल या और भी ज्यादा बित गया है आपकी उम्र उतनी ही होगी पर आपके जानने वाले कही ज्यादा उम्र के हो गये होंगे,और यकीन मानिए ऐसा हो सकता है।
पर हा रुकिए जरा ,थोड़ा और जानते है प्रकाश की गति के बारे में,तो प्रकाश की गति वैक्यूम में 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड होती है।
वेसे देखा जाए तो ये मान 299790km/sec होता है पर हम 3 लाख मान कर चलते है या इसे हम लोग,3*10^8m/s भी कहते है।
ये मान को कम मत आकियेगा,3 लाख किलोमीटर चलना है वो भी 1 सेकंड में। मतलब की 7–8 बार पृथ्वी का चक्कर लगा लेंगे आप वो भी 1 सेकंड में।
अब आप ये पूछ सकते है कि प्रकाश में ऐसा क्या है जिससे वो इतनी गति पाता है,
तो प्रकाश में होता है फोटोन,जिसका मास(mass) नही होता ,जिसके कारण वो इतनी ज्यादा गति पा जाता है।
अब आते है कि इंसान के लिए क्यों असम्भव सा काम है ये,
चलिए मान लिया कि इंसान ने ऐसा उपकरण बना लिया जो बहुत तेज़ भागेगा, पर ध्यान रखिए जो बनेगा मशीन उसमे तो mass होगा ही ,थोड़ा सा भी mass हुआ तो वो जैसे ही प्रकाश के गति के आस पास भी पहुचेगा तो उसका द्रव्यमान एकाएक इतना ज्यादा हो जाएगा कि वो बचेगा ही नही।
समय यात्रा करना शायद ही भविष्य में हो,पर यदि इंसान इस चीज़ को जान लिया है तो मुझे लगता है कि भविष्य में ये होगा पर समय लगेगा।
समय धीमा वर्महोल से भी संभव हो सकता है
Albert Einstein ने बताया कि ज्यादा ग्रेविटी,मतलब यदि ग्रेविटी ज्यादा होगी तो समय वहां पे धीमा बीतेगा, जो कि कुछ ग्रह पर होता है।
वैसे एक बात और गैलेक्सी या कहे आकाशगंगा में प्रकाश की गति भी बहुत कम पड़ जाती है।
इसके बारे मे कभी और बात अभी के लिए।
धन्यवाद।
🙂