भारत का सबसे पहला कंप्यूटर किस शहर में लाया गया था और किसने लाया था?

कंप्यूटर का अविष्कार तो बहुत पहले हुआ था, लेकिन कुछ ही देशो में इनका प्रचलन था जो टेक्नोलॉजी में आगे थे लेकिन कुछ देश तो ऐसे थे जिनको कंप्यूटर के बारे में पता भी नही था

लेकिन इसकी बढती जरुरतो को देख के यह धीरे धीरे पुरे विश्व में इस्तेमाल होने लगा लेकिन इसको कुछ ही देश बनाते थे वहा से इसको लाया जाता था।

और आज सायद ही कोई देश बचा है जहा कंप्यूटर का कम इस्तेमालनहीं होता है।

भारत में सबसे पहले कंप्यूटर सन, 1952 में Dr.Dwijish Dutta द्वारा कोलकाता में भारतीय विज्ञान संस्थान के अन्दर लाया गया था जो एक एनालोंग कंप्यूटर था और उसके बाद बेंगलूर में भारतीय विज्ञान संस्थान में एक एनालोग कंप्यूटर लगाया गया था।

लेकिन भारत में वास्तव में कंप्यूटर युग की शुरुआत तो हुई सन 1956 में,हुई जब कोलकाता भारतीय विज्ञान संस्थान के अन्दर डिजिटल कंप्यूटर HEC – 2M लगाया गया था।

यह भारत का पहला इलेक्ट्रोनिक कंप्यूटर था इस कंप्यूटर के आने के बाद भारत जापान के बाद एशिया का दूसरा ऐसा देश बन गया था जिसने कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था।

फिर सन 1958 में “URL” नामक का एक कंप्यूटर भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकाता में लगाया गया जो आकार में HEC – 2 M से भी बड़ा था इस कंप्यूटर को रूस से खरीदा गया था और सन, 1964 में इन दोनों कंप्यूटर का इस्तेमाल बंद कर दिया था।

क्योकी, उस समय IBM ने अपना पहला कंप्यूटर IBM 1401 भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकाता में लगाया जो IBM 1400 सीरीज का पहला कंप्यूटर था जो एक डाटा प्रोसेसिंग सिस्टम कंप्यूटर था जिसे IBM ने सन, 1959 में बनाया था।

अभी तक जितने भी कंप्यूटर बने थे सभी दूसरे देशों से खरीदा गया था भारत में एक भी नही बना था लेकिन, सन ,1966 में भारत की दो संस्थाओं भारतीय सांख्यिकी संस्थान तथा जादवपुर यूनिवर्सिटी द्वारा मिलकर भारत के अन्दर पहला कंप्यूटर बनाया इसका नाम ISIJU रखा गया था।

Leave a comment